इस देश में है असली टार्जन हो वन, बाहर की दुनिया व औरतों के बारे में भी नहीं पता
यह समाचार सोशल मीडिया से लिया गया है! इस खबर की पुष्टि एसएम न्यूज़24टाइमस टाइम्स नहीं करता?
वियतनाम। जंगल में रहने वाले टार्जन के बारे में हम सभी जानते हैं। टार्जन जो हमेशा जंगलों में रहता है और सभी जंगली जानवरों से उसकी दोस्ती है। जरूरत पड़ने पर टार्जन सभी जंगली जानवरों की मदद भी करता है। जंगली जानवर भी उसे दूसरे खतरनाक जानवरों से बचाते हैं। लेकिन यदि आपसे कहा जाए कि ऐसा इंसान हकीकत में है तो शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। वियतनाम के हो वन ने अपने जीवन ने 41 साल जंगलों में बिताए हैं। इस दौरान उन्होंने बाहर की दुनिया नहीं देखी। उन्हें औरतों के अस्तित्व के बारे में भी कुछ नहीं पता है। हो वन की उम्र 49 साल है। उन्होंने 8 साल पहले ही जंगल के बाहर की दुनिया देखी है। इससे पहले वो जंगलों में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 41 साल की जिंदगी में सिर्फ अपने भाई और पिता को ही देखा था। इस दौरान उन्हें ये भी नहीं पता था, कि पुरुषों के अलावा औरतें भी पाई जाती हैं।
हो वन पिछले 8 सालों से अपने पिता के साथ एक गांव में रह रहे हैं। गांव में रहकर वो यहां का रहन-सहन सीखने की कोशिश कर रहे हैं। इस गांव में आने से पहले वो सिर्फ जंगलों में ही रहे थे। 1972 में वियतनाम युद्ध के दौरान उनका परिवार अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गया था। घर छोड़कर उनका परिवार जंगलों में जाकर छिप गया। युद्ध के दौरान हवाई हमले में उनकी मां की मौत हो गई। इसके बाद वो अपने पिता के साथ जंगलों में ही रहने लगे थे। जंगलों में रहने के दौरान उन्होंने अधिकतर समय अपने पिता के साथ ही बिताया था। उन्होंने अपने पिता को देखा था, लेकिन उनके अलावा सिर्फ जानवरों को ही देखा था। इस वजह से उन्हें यह समझ भी नहीं थी कि इंसान क्या होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके परिवार को लोगों ने एक गांव में बसाया है ताकि वो इंसानों के बीच रहना सीख पाएं। गांव आकर उन्होंने पहली बार किसी महिला को देखा है। जब उनसे पूछा गया कि महिला क्या होती है तो उन्होंने जवाब दिया कि उनके पिता ने इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया है।

