देवा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

बाराबंकी थाना देवा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से सफेद व पीली धातु के जेवरात बरामद –
वादी श्री अनवर पुत्र गुलाम वारिस निवासी मोहल्ला कचेहरान कस्बा व थाना देवा जनपद बाराबंकी द्वारा थाना देवा पर दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 31.07.2021 को मु0अ0सं0 283/2021 धारा 307 भादवि बनाम बाबा मुख्तार पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवा के नेतृत्व में थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुख्तार अहमद पुत्र स्व0 सटल्ले निवासी मोहल्ला कोट थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर को आज दिनांक 04.08.2021 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी कान की झुमकी पीली धातु, दो अदद मांगटीका पीली धातु, दो अदद अंगूठी पीली धातु, एक अदद मंगलसूत्र मय लाकेट पीली धातु, एक अदद चैन पीली धातु, दो जोड़ी पाजेब इस्तेमाली सफेद धातु, दो जोड़ी पायल सफेद धातु एक नयी-एक इस्तेमाली व सिर में लगाने वाला चिमटी मय चैन इस्तेमाली सफेद धातु बरामद हुआ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
मुख्तार अहमद पुत्र स्व0 सटल्ले निवासी मोहल्ला कोट थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर

बरामदगी-
1. एक जोड़ी कान की झुमकी पीली धातु
2. दो अदद मांगटीका पीली धातु
3. दो अदद अंगूठी पीली धातु
4. एक अदद मंगलसूत्र मय लाकेट पीली धातु
5. एक अदद चैन पीली धातु
6. दो जोड़ी पाजेब इस्तेमाली सफेद धातु
7. दो जोड़ी पायल सफेद धातु एक नयी-एक इस्तेमाली
8. सिर में लगाने वाला चिमटी मय चैन इस्तेमाली सफेद धातु
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

Don`t copy text!