पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पिछड़ो की असली हितैषी है समाजवादी पार्टी। समाजवादी पार्टी की सरकार में पिछड़ो के लिए अनेको काम किए गए थे। पिछड़ो का भरोसा भाजपा से टूट चुका है। उक्त विचार आज कस्बा रामनगर में समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक एवं कार्यकारणी विस्तर कार्यक्रम में पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये। श्री वर्मा ने आगे कहा कि केन्द्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के बावजूद उत्तर प्रदेश का विकास नही हो पा रहा है। सपा सरकार के द्वारा किए गए कार्या को अपना बताकर वाह-वाही लूट रही है भाजपा सरकार। उत्तर प्रदेश का किसान नौजवान व्यापारी सब परेशान है उनकी कोई भी सुनने वाला नही है अब उत्तर प्रदेश की जनता इन फिरकापरस्त ताकतों पुनः उत्तर प्रदेश में काबिज नहीं होने देगी। आगामी चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बननी तय है। तभी प्रदेश का विकास हो सकेगा। अन्त में उन्होने सभी पदाधिकारियों से आज से ही चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। बूथ सतर पर संगठन को मजबूत करना और गांव-गांव भाजपा सरकार कि जनविरोधी नीतियों का प्रचार प्रसार करने को कहा। उक्त अवसर पर पुष्प रूप से पूर्व प्रमुख मौलाना असलम, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, अखिलेश वर्मा, अकुर वर्मा, सच्चिदानन्द यादव, विनय कुमार, शैलेन्द्र उत्तम वर्मा, रातित राम, वेद प्रकाश लवकुश प्रजापति, मुकेश मौर्या, दीपक कुमार आदि लोग थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

