फैसल मलिक बने एआईएमआईएम के जिला महासचिव कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। जनपद के युवा नेता फैसल मलिक को आल इण्डिया मुस्लिम इत्तिहादुल मुस्लिम का जिला महासचिव बनाये जाने पर सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी का विस्तार किया गया एआईएमआईएम ज़िला के तेजतर्रार युवा नेता फैसल मालिक को मुख्य महासचिव बनाये जाने पर कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रभारी सज्जाद हुसैन ने कहा कि पार्टी को पूरी उम्मीद है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सत्ता में भागीदारी होनी चाहिए जिससे देश व प्रदेश का विकास हो। जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है, सरकार हर कदम पर फेल है, जनता महंगाई से परेशान है किन्तु सत्तारूढ़ दल के नेता झूठी बाते व बोगस बयानबाजी कर रहे हैं। जनता अपने वोट से इन नेताओं को बेनकाब करेगी, इसलिए संकल्प मोर्चा के दरवाजे युवा नेताओं के लिए खुले हैं। वही नवागत जिला महासचिव फैसल मलिक ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौपी है जिसके मैं पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 268, बाराबंकी से आगामी विधायक मुस्लिम ही होगा। जो समाज के मुस्लिमों को शिक्षित एवं संगठित करने का काम करेगा। श्री मलिक ने कहा कि भाजपा काग्रेस सपा और बसपा ने मुसलमानों का शोषण किया है। और हिन्दू मुस्लिमों को सिर्फ डर दिखाकर प्रयोग किया लेकिन सत्ता में भागीदारी नही दी गई। डॉ शुआत अली कुँवर जामी फजलुर्रहमान ने जिला महासचिव फैसला मलिक को माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर मोहम्मद आदिल उस्मानी, विकास श्रीवास्तव, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद गुलजार राइन, मोहम्मद शादाब कुरेशी, आसिफ उस्मानी मोहम्मद अली जान आदि लोग उपस्थित रहे।
8 को ओवैसी की जनसभा
8 सिम्बर को शहर के मोहल्ला फजलुर्रहमान पार्क, निकट पानी टंकी पर विशाल जनसभा आयोजित होगा। इसकी जानकारी देते हुवे फैसल मलिक और कुँवर जामी ने देते हुवे कहा कि विशाल जनसभा मे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी सम्बोधित करेंगे। श्री मलिक ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे है और गाँव गाँव जाकर लोगो को पार्टी में शामिल करने का काम कर रहे है। कुँवर जामी ने बताया कि जनपद में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्री जामी ने सभी धर्मों के लोगो से अपील की है कि आगामी 8 तारीख को कार्यक्रम में शामिल हो।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

