ज़िन्दा रहते हुए अपनी रूह को ग़ुलाम न बनाओ : मौलाना आसिम

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। शहर के मोहल्ला मुन्शी गंज में स्व मौलाना सना अब्बास की याद में एक मजलिस का आयोजन किया गया जिसको मौलाना सै. आसिम अली बाकरी ने खिताब करते हुवे कहा कि आदिलाना ज़िन्दगी गुज़ारना और किसी की मजबूरी का फ़ायदा न उठाना सच्चे हुसैनी की पहचान है। जिसे वख़्त के हुसैन की मारेफ़त हो जाती है उसकी दुनियां व आख़ेरत दोनों संवर जाती है। मजलिस ए हुसैन में आओ तो यह सोंच कर मत आओ कि तुम ज़िन्दा हो मुर्दों का ज़िक़्र सुनने आए हो। बल्कि यह सोंचो कि ज़िन्दों का ज़िक़्र सुनकर अपने मुर्दा ज़मीरों को ज़िन्दा करने आये हो। फ़ितरत जब बेदार रहेगी तब ज़िक्रे हुसैन समझ में आएगा। मौलाना ने यह भी कहा कि अज़ादारी से इत्तेहाद का दर्स , ज़िन्दगी संवारने का मौक़ा और आतंकवाद से निपटने का सलीक़ा भी मिलता है। ज़िन्दा रहते हुए अपनी रूह को ग़ुलाम न बनाओ ताकि मर कर भी जिंदा नज़र आओ, हुसैनी अज़ाख़ाना रूह की सेहत का ज़रीया है। अज़ादारी वो मुस्तहब अमल है, जिसकी आग़ोश में वाजिबात पलते हैं। करबला माज़ी नहीं हाल है इसके माज़ी को ग़दीर, मुस्तक़बिल को ज़ुहूरे इमाम कहते हैं। उन्होंने आगे कहा बल्कि यूं कहूँ कि करबला ने ही ग़दीर को बचा रक्खा है,और ज़ुहूरे इमाम के लिये नासिरों को तैयार कर रही है। अंत मे मौलाना ने करबला वालों के मसायब पढ़ते हुए चौथे इमाम ज़ैनुलआब्दीन अ. के मसायब पड़ा जिसे सुनकर सभी बिलख बिलख कर रोने लगे। मजलिस से पूर्व डा. रज़ा मौरानवी ने पढ़ा नोके नेज़ा से तिलावत हो रही है शाम में, मौत भी हैरान है सरवर को ज़िन्दा देखकर। नसीर अंसारी ने पढ़ा आपके रूतबए आली कोई क्या समझे, अस्ल में जे़हेन की परवाज़ से बाहर हैं हुसैन। अजमल किन्तूरी ने पढ़ा-शाम की तारीक़ियों को इसका अंदाजा न था, रौशनी का एक सूरज हुर के मुश्तक़बिल में है।हबीब हैदर ने पढ़ा- दुनियां में अजब शान से आएगी नमाज़, हर रूह में हर दिल में समाएगी नमाज़। हाजी सरवर अली करबलाई ने पढा़-दरे हुसैन पे सबको नजात मिलती है, जिसे भी चाहिए क़िस्मत यहाँ बना के चले। इसके अलावा केयान अब्बास ने भी नज़रानये अक़ीदत पेश किया। मजलिस के बाद शहर की मशहूर अन्जुमन गु़लामे अस्करी ने नौहाख्वानी व सीनाज़नी की। मजलिस समाप्ति के बाद जुहैर अब्बास ने सभी मोमिनो का शुक्रिया अदा किया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

 

Don`t copy text!