जानवरो से किसान परेशान, गुलजार ने डीएम को सौपा ज्ञापन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जिले में आवारा पशुओं से परेशान किसानों के साथ काग्रेस के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो. गुलजार अंसारी के नेर्तत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपते हुए आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजवाने की मांग की है। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो. गुलजार अंसारी ने कहा कि गांव में आवारा पशुओं की संख्या कम होने की बजाये लगातार बढ़ रही हैं। जिससे किसान अच्छे खासे परेशान हैं। सरकार भी इस ओर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। अगर यूं ही चलता रहा तो ये आवारा पशु किसानो की खेती को बर्बाद कर देंगे उन्होंने कहा कि आवारा पशु जिस भी खेत से गुजर जाते हैं उसी खेत को चट कर जाते हैं। किसान अपने खेतों की सुरक्षा पूरी रात जागकर करते हैं लेकिन फिर भी अपनी फसलों को बचाने में असमर्थ व लाचार हैं। श्री अंसारी ने कहा कि कुछ लोग जब तक गाय दुध देती है, तब तक उनको बांधे रखते हैं और बाद में जैसे ही दूध देना बंद कर देती हैं तो उसको गोशाला में छोड़ने की बजाए दर-दर भटकने के लिए छोड़ देते हैं। जो कि अत्यंत ही दुर्भाग्य पूर्ण बात है। प्रतिनिधि मंडल प्रशासन से मांग करते हर गांव में एक गौशाला बनवाने और उसमें आवारा पशुओं का प्रबंध करने की मांग, ताकि कोई भी आवारा पशु बेसहारा ना रहे और किसान की फसल बर्बाद होने से बच जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव ज्ञानेश शुक्ला, अबदाल अहमद, गौरी यादव, अकरम भारती, वली मोहम्मद, मोहम्मद आलम, फ़िरदौस आलम, सलाहुद्दीन इक़बाल, रवि यादव, मुलायम यादव, हसनैन अंसारी, आदि लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!