जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने किया कोल्ड चैन का निरीक्षण

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

एटा। विकास खण्ड शीतलपुर के मातृ एवं शिशु कल्याण उपकेन्द्र भगीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खड़ौआ की कोल्ड चैन का जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम सिंह ने औचक निरीक्षण किया तथा काफी बारीकी एवं गहनता से कोल्ड चैन के रख-रखाव को देखा। निरीक्षण के दौरान कोल्ड चैन को नक के अनुरूप पाया तथा रख रखाव पर भी संतोष व्यक्त किया। जिला

प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रवीन त्रिवेदी, बी0सी0सी0एम0 भी उपस्थित थे।
उन्होंने भी कोल्ड चैन पर रखी हुई वैक्सीन को देखा तथा कोल्ड चैन की व्यवस्था चाक चौबन्द होने पर कोल्ड चैन पर कार्यरत श्यौराज सिंह एवं श्रीमती रविश सक्सैना को बधाई देते हुऐ भविष्य में भी कोल्ड को इसी तरह से रख रखाव करने हेतु निर्देशित किया।:

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!