जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न
: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
एटा। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद के समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बैठक के दौरान कहा कि जनपद की 103 अलीगंज विधानसभा में 413 बूथ, 104 एटा में 412, 105 मारहरा में 380 एवं 106 जलेसर में 367 बूथ हैं। मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्यवाही की जा रही है। राजनैतिक दलों के माध्यम से बूथों के संबंध मे ंप्राप्त शिकायतों, प्रस्ताव के आधार पर सूची तैयार की गई जिसके संबंध में सुझाव हेतु राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श किया गया।
डीएम ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा 1500 मतदाताओं के स्थान पर 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाए जाने के संबंध निर्देश दिए गए हैं। जिसके उपरान्त बूथ घटने, बढ़ने, बूथों के परिवर्तन की सूची राजनैतिक दलों को दी गई है। बूथों के संभाजन संबंधी कार्य को अंतिम रूप दिया जाना है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में जो भी सुझाव दिए गए हैं, उन पर गंभीरतापूर्व विचार किया जाएगा। संबंधित एसडीएम द्वारा उक्त शिकायतों, सुझावों पर स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट दी जाएगी। आयोग के मानक के अनुरूप ही सुझावों, शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा, जिसके उपरान्त बूथों की फाइनल सूची तैयार की जाएगी।
एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी राजनैतिक दल अपने बीएलए की नियुक्ति कर सूची जिला निर्वाचन कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। सतत पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, बीएलओ के साथ सामंजस्य स्थापित कर मतदाता बनने की कार्यवाही की जा सकती है। एसडीएम एसडीएम अपनी तहसील क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक कर सम्पादित किए जा रहे कार्यां की समीक्षा करें।
बैठक में उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा, अलंकार अग्निहोत्री, मानवेन्द्र सिंह, एएसडीएम राजीव पाण्डेय, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एडीईओ राजेन्द्र भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर भाष्कर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगासहाय, प्रधान सहायक सतेन्द्र पचौरी सहित अन्य कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

