हुकुम सिंह यादव सच्चे समाजवादी थे-अरविंद सिंह गोप

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सपा नेता के शांतिपाठ में पहुच पूर्व मंत्री ने अर्पित की श्रद्धाजलि

बाराबंकी। स्वः हुकुम सिंह यादव एक सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने समाजवादी विचारधारा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सच्चे सिपाही बनकर अपने दायित्वों का निर्वाहन बखूबी किया है। और सच्चे समाजवादी की यही पहचान है। स्व श्री यादव अपने पिता स्व नेता जी श्याम लाल यादव के पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य भी किया है। उक्त विचार श्याम नगर सफदरगंज चौराहा स्थित स्व हुकुम सिंह यादव के शांति पाठ में चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने व्यक्त किये। पूर्व मंत्री श्री गोप ने भाई ज्ञान सिंह यादव को ढांढस बाधंते हुए कहा कि अपने भाई स्व हुकुम सिंह यादव की तरह समाज की सेवा में अनवरत लगे रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व एम एल सी अरविंद यादव, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, पूर्वाचल सपा नेता पी डी तिवारी, राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी सचिव डॉ सिधुजीत सिंह बबलू, संदीप चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता तनुज पुनिया, विकास यादव रमापति यादव, साहब शरण रावत परसा, लल्ला राम यादव, सुरेश चंद्र शर्मा, दिलीप वर्मा, आदि लोगो ने अपनी श्रद्धाजलि अर्पित की।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!