एलटी की पिटाई प्रकरण में सीएमओ से मिला प्रतिनिधि मंडल तीन दिन का अल्टीमेटम, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर में 21 सितंबर को लैब टेक्नीशियन से हुई मारपीट एवं गाली गलौज के संबंध में आज यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन के बाराबंकी प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता की। प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि तीन दिन का समय दिया गया कि यदि आरोपी पुष्पेंद्र शुक्ल एवं उनके साथियों की गिरफ्तारी एवं मेडिकल प्रोटेक्सन एक्ट एवं कोविड महामारी अधिनियम के तहत, सरकारी कार्य मे बाधा एवं कर्मचारी से मारपीट का मुकदमा न दर्ज हुआ, तो जिले के समस्त एलटी कोरोना कार्य सहित पूर्णतया कार्य बहिष्कार करेंगे। जिसका समस्त उत्तर दायित्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी का होगा। जिसमे जनपद के अन्य स्वास्थ्य संगठन भी शामिल होंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी से ये भी कहा गया कि इस प्रकरण पर जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा जाए एवम विभाग की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। जनपद के समस्त स्वास्थ्य संगठनों ने उक्त प्रकरण का पुरजोर विरोध किया एवम पूर्णतया साथ रहने का आष्वाशन दिया। ज्ञापन देने के समय पीड़ित साथी रवि प्रकाश, लैब टेक्नीशियन संघ जनपद बाराबंकी के संरक्षक वक़ार अहमद, अध्यक्ष श्याम सुन्दर पटेल, मंत्री दीपक वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार एवं अन्य सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!