इफ्तिखार ने देवा मजार पर की चादरपोषी
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बाराबंकी स्थित जुबेर अहमद प्रदेश अध्यक्ष मृतक आश्रित कर्मचारी संघ के घर पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार फिर से बनाने जा रही है, उन्होंने कहा कि आम समाज मे मदरसों को लेकर जो सोच बनी हुई है उसे बदलना है। लोगां को ये भी बताना है कि मदरसे में डॉक्टर इंजीनियर शिक्षाविद आदि लोग भी निकलते है। उन्होंने देवाषरीफ स्थित हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर भी चढ़ाई। इस मौके पर साजिद खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृतक आश्रित कर्मचारी संघ व इमरान आदि मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

