बाराबंकी। बुधवार को सदर विधानसभा कार्यालय पर सदर विधायक सुरेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुरेश यादव ने समाजवादी पार्टी ग्रहण करने आए सभी साथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी समाज के लोगो को सम्मान देने का काम किया है छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान और व्यापारी सभी कमरतोड़ महंगाई एवम बेरोजगारी से परेशान होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे है और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालो में मो अनस, मो अंसार, मो अनवर, मो उमेर, मो उस्मान,हर्षित वर्मा,अमरेंद्र वर्मा, मो हादी, मो आमिर, मो रेहान, हमजा खान, मो गौस,अरुण कुमार, हर्ष शामिल रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

