वृक्षारोपण कर मीना मंच कार्यक्रम हुआ षुभारम्भ
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
देवा, बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा परिसर में वृक्षारोपण कर मीना मंच का किया गया गठन तथा बच्चों द्वारा मिशन शक्ति पर पोस्टर्स प्रदर्शित किए गए। विद्यालय परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी राम नारायण द्वारा वृक्षारोपण कर ब्लॉक नोडल अध्यापिका कविता वर्मा, मंजू वर्मा व प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह की उपस्थिति में मीना मंच का गठन लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार 20 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति द्वारा वोट डाल कर किया गया। जिसमे विजयी बालिका को मीना अध्यक्ष एवम अन्य 4 सदस्य सचिव, कोषाध्यक्ष, सक्रिय सदस्य एक सक्रिय सदस्य दो को चुना गया। इस अवसर पर ब्लॉक की नोडल अध्यापिका कविता वर्मा द्वारा विजयी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों के बारे में बालिकाओं को बताया गया। मीना मंच के नोडल अध्यापिका द्वारा प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह को स्मृति चिन्ह व सुगम करता मंजू वर्मा को कैप लगा कर किया सम्मानित। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विजयी बच्चों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाते हुए उनका मुंह मीठा कराया तथा खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी शिक्षकों की प्रशंसा की और बच्चों द्वारा किए गए निरंतर कार्यों की प्रशंसा की और अपने आशीष वचन दिए व्यस्तता के कारण यह भी कहा जब कभी आएंगे तो बच्चों को कहानी कविता भी सुनाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक नोडल अध्यापिका को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संत कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री विवेक वर्मा सहायक अध्यापक शशि बाला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

