अहमदपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाल बाल बचे लोग , गांव में दहशत का माहौल
नेवाज अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस
बाराबंकी ब्लाक बनीकोडर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अहमदपुर में बुधवार की दुपहर में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक परिवार का हज़ारों का नुकसान हो गया। राहत की बात यह रही की इस दौरान कोई जनहानि नही हुई बाल-बाल बचे लोग आस-पास के घरों से ले कर पूरे गांव में दहसत का माहौल देखने को मिला , आपको बतादे कि पूरा मामला ग्राम पंचायत अहमदपुर का है जब बुधवार की दुपहर को मौसम ख़राब होने से के कारण हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाश में खूब जोरों से बिजली के तड़कने , गढ़ गड़ाने से पूरे गांव में दहसत बन गई ,तभी मालूम हुआ कि फुसाई बाबा के मकान पर आकाशीय बिजली के चपेट व करंट उतरने से सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- फ़्रिज ,कूलर ,टेलीविजन लाईट की पूरी वायरिंग खराब हो गई वायरिंग के तार कट- कट के टुकड़ों में हो गए इसी दौरान फुसाई बाबा का हजारों का नुकसान हो गया ,खबर फैलते ही उनके घर पर भारी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहा आपको बताते चले इसी दौरान फुसाई बाबा के घर के पीछे खेत में खड़े गुड्डू ने खेत मे लगे लोहे के जाल को पकड़े खड़े थे तभी आकाशीय बिजली का करंट उतरने से लोहे के तार में करंट फैल गया उसमे हाथ चिपक गया किसी तरह छूट कर थोड़ी दूर पर गिरे करंट लगने से उनके हाथ के अँगूठे पर चोट आई ।राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नही हुई, जिसने भी इस भयानक आकाशीय बिजली को तड़कते ,गढ़ गड़ाते हुए देखा उसकी रूह कांप गई सभी खुद को बचाने के लिए भाग गड़े हुए।नेवाज अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस

