नवनिर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण ब्लाक सभागार में आयोजित

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

मसौली बाराबंकी। राज्य प्रशिक्षण संस्थान एव राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ पंचायत जानकीराम ने किया तथा ग्राम प्रधानों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी वितिरत किया।

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान से प्रशिक्षक के रूप में आये रत्नेश कुमार ने ग्राम प्रधानों को ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठकें, कार्य समितियों का गठन, बैठकें और ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार किये जाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में सहायक अभियंता जल निगम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सको ने भी प्रतिभागी प्रधानों को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। पंचायत राज विभाग से नामित प्रशिक्षकों ने गांव की सरकार चलाने के नियम बताए। 73वें संविधान संशोधन के द्वारा पंचायत राज व्यवस्था में ग्राम प्रधानों की भूमिका और दायित्व के साथ ही पंचायत के संस्थागत विकास के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधानों को मास्टर प्रशिक्षक ममता श्रीवास्तव ने जीपीडीपी निर्माण के चरण बताये वहीं प्रशिक्षक सीमा सिंह केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त की जानकारी दी। प्रशिक्षक हेमा मौर्य ने ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता समिति के बारे में बताया। प्रशिक्षक रत्नेश कुमार ने आदर्श ग्राम पंचायत कैसे बनाई जा सकती है उसके बारे में प्रधानों को बताया तथा ग्राम पंचायत अपने संसाधनों को कैसे बढ़ाएं और विकास कार्य करें इसकी जानकारी दी तथा बताया कि इन्ही उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचायत को पुरस्कार मिलता है। रत्नेश कुमार ने पंचायत पुरस्कारों की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत ने सभी को धन्यवाद दिया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

Don`t copy text!