बैनर व पोस्टर के माध्यम से किया जागरुक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने नवाबगंज तहसील मुख्यालय पर सभी सरकारी विभागों के कार्यालय पर बस स्टॉप पर तहसील भवन बैंक बीमा कंपनी सार्वजनिक स्थल जागरूकता बैनर एवं पोस्टर चस्पा कराया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुक्रम मे 3 से 4 अक्टूबर को मुख्यालय स्तर पर पोस्टर बैनर इत्यादि जमा कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में विपिन कुमार सिंह, लव कुश कनौजिया, सौरभ शुक्ला, मोहम्मद सलमान, गंगाराम वर्मा, मोहित वर्मा, प्रदीप कुमार, मोहित प्रजापति एवं शिवराम द्वारा बैनर एवं पोस्टर इत्यादि चस्पा किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

