तनुज पुनिया ने प्रषिक्षार्थियों को भेंट किया अंग वस्त्र

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की बड़ी भूमिका थी और इसके बाद आजादी को बचायें रखने का काम भी कांग्रेस ने किया। देश 562 छोटी बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था इनका एकीकरण कांग्रेस ने किया। उक्त बात विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने रविवार को विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कही। विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के न्याय पंचायत बूथ अध्यक्ष, ग्रामसभा अध्यक्ष के दो दिवसीय आयोजित प्रशिक्षण शिविर में आयें प्रशिक्षणकर्ता विष्णु शर्मा, रिफत फातिमा, ऑस्कर आलम, संजीव मिश्र, गिरीश गर्ग ने विधानसभा क्षेत्र के 446 बूथों के अध्यक्ष, 24 न्याय पंचायत तथा 197 ग्रामसभा अध्यक्षों को बूथ प्रबन्धन, सोशल मीडिया की आवश्यकता, कांग्रेस की विचारधारा, इतिहास की जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर के अंत में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने सभी प्रशिक्षणकर्ताओं को अंग वस्त्र से स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में सरजू शर्मा, जलालुद्दीन गुड्डू, हरिताश यादव, पुत्तूलाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर पटेल, जयन्त गौतम, रंजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!