पूरा वेतन और सामाजिक सम्मान : सुनीता आषा संगिनी की बैठक में बोली जिलाध्यक्ष
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। सोमवार को देवा रोड स्थित गांधी भवन में आशाओं की मानदेय को लेकर आशा संगिनी की एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुनीता का कहना है कि आशा वकर्स के आंदोलन से बौखलाकर सरकार आशाओं की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है। आशाओं की एक ही मांग है, पूरा वेतन और सामाजिक सम्मान। इसके लिए हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होने आगे कहा कि हम गर्मी, जाड़ा, बरसात हर मौसम में अपनी सुरक्षा की परवाह किये बिना सभी सरकारी योजनाओं को पालन करना सुनिश्चित कर रहे हैं। कोरोना के समय जब सब लोग घरों में कैद थे तब आशाओं ने उनकी बढ़चढ कर मदद की। होना तो यह चाहिए था कि आशाओं को इसका श्रेय देते हुए मासिक वेतन दिया जाता है, लेकिन इसके बजाय सरकार की उदासीनता और गलत नीतियों के चलते आशाओं को हड़ताल पर जाने के लिए विवश होना पड़़ा। यूनियन ने मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक द्वारा पत्र भेजकर मांग किया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

