21 बोटें हरे शीशम की लकड़ी बरामद-

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

बाराबंकी थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा 21 बोटें हरे शीशम की लकड़ी व जलौनी किया गया बरामद-

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अवैध लकड़ी कटान करने वालों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट श्री रघुवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दरियाबाद के नेतृत्व में थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.10.2021 को ग्राम लक्ष्मनपुर में नौमीलाल पुत्र स्व0 आयोध्या निवासी लक्ष्मनपुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी द्वारा शीशम की लकड़ी काटने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर 21 बोटें हरे शीशम की लकड़ी व जलौनी बरामद किया गया । थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 170/2021 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

Don`t copy text!