नवाबगंज विधानसभा अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में सपा कार्यकर्ताओं ने किया सपा नेता का स्वागत
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। क़ानून का राज होगा। बेरोज़गारों को रोज़गार और समाज के सभी वर्गों के साथ इंसाफ़ होगा। उक्त विचार आज नवाबगंज विधानसभा अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता ज्ञान सिंह यादव ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि पिछले पाँच सालों में प्रदेश का विकास रसातल में पहुँच गया है। प्रदेश की जनता अब पुनः अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। आज महगाई आसमान छू रही है। जनता न्याय के लिए भटक रही हैं। वर्तमान सरकार में गरीबो की सुनने वाला कोई नही है। पूजीपतियों की सरकारें में किसान, मज़बूरो, बेरोजगारो की दयनीय स्थिति है। पूर्ववर्ती सपा सरकार में प्रदेश का विकास हुआ है। लैपटॉप वितरण से लेकर मेट्रो भी सपा की ही देन है। आज प्रदेश बदलाव चाहता है। बैठक में मुख्य रूप से बबलू यादव, हलीम, वीरू यादव, हीरालाल यादव, छत्रपाल यादव, रामप्रकाश, रामगोपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

