बांकेबिहारी की नगरी से शिवपाल का चुनावी शंखनाद, 101 ब्राह्मणों ने दिया आशीर्वाद         

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की मौजूदा सरकार के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने चुनावी शंखनाद कान्हा की नगरी से किया।प्रसपा प्रमुख ने ठाकुर बांकेबिहारी भगवान का आशीर्वाद लिया और सामाजिक परिवर्तन रथ से प्रदेश की जनता को जागरूक करने निकलेंगे।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिये कान्हा की नगरी को चुना है।  ठाकुर बांकेबिहारी मन्दिर में पूजा अर्चना के उपरांत श्री यादव सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार होने के लिए निकले। श्री बांकेबिहारी मंदिर के द्वार पर एक सौ एक ब्राह्मणों ने शंखनाद कर शिवपाल यादव को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मथुरा मार्ग स्थित सौ शैया अस्पताल के समीप कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करने के लिए शिवपाल निकल गए। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद रथ में सवार होकर मथुरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से आगरा के लिये रवाना होंगे। रथयात्रा शुभारंभ से पहले शिवपाल ने सपा के साथ गठबंधन पर कहा, राजनीति में सम्भावनाएं हमेशा बनी रहती हैं। गठबंधन की कोई अंतिम तिथि नही होती। कहा प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरू कर रहे हैं। जो पूरे प्रदेश में घूमेगी। कहा, अब समय आ गया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंका जाये। कहा कि राजनीति अपार सम्भावनाओं का क्षेत्र है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

Don`t copy text!