10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। मंगलवार को एबीवीपी ने जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान षिविर का आयोजन किया। षिविर में एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल रुद्र ने बताया कि रक्तदान से कई जिदगियां बचाई जा सकती हैं। अभाविप कोरोना काल से ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है जिससे युवाओं में भी रक्तदान करने की इच्छा जागरुक हो रही है कोरोना काल के बाद विद्यार्थी परिषद द्वारा आजादी के 75 वर्ष पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर पूरे वर्ष चलाने का निर्णय लिया है। जिसमे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा। नगर मंत्री विशाल सिंह ने अपील की हम सभी युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए लेकिन इससे पूर्व हमें कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए कि टीका लगने के 15 दिनों के अंदर रक्तदान न करें। इस मौके पर रक्तदान कोष प्रभारी डॉ एस.के शुक्ला ने एबीवीपी के इस कार्य की सराहना की। रक्तदान करने वालों में आकांक्षा वर्मा, अमन वर्मा, उमेश पाण्डे, विशाल सिंह, उत्कर्ष सिंह, कृति मिश्रा, शिवकुमार, कुलदीप सिंह, अतुल वर्मा, दुर्गेश ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

 

Don`t copy text!