बच्चां ने प्रस्तुत की मनोहरी झांकी सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय में मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की सप्तमी को शक्तिदायिनी मॉ दुर्गा की मनोहरी झांकी बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। मॉ जगदम्बे के प्रति उत्कट भक्ति भावना उत्पन्न करने वाला संगीत नृत्य-ऐ गिरिनन्दिनी………..जब नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया तो समस्त वातावरण मॉ दुर्गा के प्रति असीम भक्ति भावना से सरोबार हो उठा। इस अवसर पर मॉ दुर्गा के नवरूपों को भी प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा दानवता पर मानवता की विजय को प्रतिष्ठित करनें तथा इन्हें सदैव स्मरण कराने के उद्देश्य से अधर्म के प्रतीक लंकापति रावण के पुतले का दहन भी कराया गया। इससे बच्चों का भरपूर मनोरंज हुआ तथा उन्होनें धर्म एवं सत्य की महत्ता का परिचय भी प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजलि श्रीवास्तवा ने कहा कि बच्चों को दुर्गा पूजा तथा दशहरा मनाये जाने के कारणों के विषय में विस्तार से बताया। इस मौके पर मिथिलेश मिश्रा, बैजनाथ मिश्रा, रोहित चतुर्वेदी, आर.पी. तिवारी, जुबिन जॉय, राकेश पाल, ममता मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, अर्चना पाण्डेय, दलजीत कौर, प्रीति भाटिया, कृष्णा मिश्रा, समरीन रजा, विक्रम आगा, मयंक मिश्रा उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

Don`t copy text!