बाइक लूट की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस तथा लूटी गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली बडी सफलता, करीब 1 माह पूर्व थाना मिरहची क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस तथा लूटी गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस तथा लूटी गई मोटरसाइकिल होंडा शाइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटनाः- दिनांक 11.09.2021 को लोकेश पुत्र श्री उदय शर्मा निवासी नगला मसानी जनपद अलीगढ़ द्वारा थाना मिरहची पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 09.09.2021 को शाम 7ः30 बजे वह एटा कासगंज रोड से अपनी दीदी के घर कासगंज जा रहा था तभी जयरामपुर रोड के पास तीन अज्ञात बाइक सवार तमंचे के बल पर वादी की मोटरसाइकिल हौंडा शाइन तथा एक एंड्राइड मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए हैं। इस सूचना पर थाना मिरहची पर मुअसं- 205/21 धारा 392 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी तथा अनावरणः- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मिरहची को टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। आज दिनांक 13.10.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा उक्त घटना से संबंधित दो अभियुक्त अमन यादव पुत्र कृष्ण कुमार निवासी दूल्हापुर रोड चंद्रास्वामी नगर, असरौली थाना कोतवाली देहात एटा तथा आशु उर्फ मनोज पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम बमनई थाना पिलुआ जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर लूटी गयी मोटरसाइकिल तथा दो अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस सहित एटा कासगंज रोड धिरामई मोड के पास से समय करीब 22.35 बजे गिरफ्तार किया गया है, तथा एक अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनके फरार साथी का नाम मनोज पुत्र सत्यराम उर्फ भूरे  निवासी ग्राम बमनई थाना पिलुआ जनपद एटा है। करीब 1 माह पूर्व जयरामपुर रोड के पास से हम तीनों ने मिलकर एक व्यक्ति से उसकी मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन छीना था। यह मोटरसाइकिल वही है, तथा मोबाइल फोन भागे हुए साथी के पास है। अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्यः-
1- अभियुक्त अमन की उम्र करीब 19 वर्ष है जो राजकीय आईटीआई कॉलेज कासगंज रोड एटा में पढ़ रहा है जो कभी-कभार ही कॉलेज जाता था।
2- दोस्तों के साथ में बैठकर शराब तथा बीयर पीने की आदत तथा पिता द्वारा दूसरी शादी कर लिये जाने के कारण नशा एवं अन्य शौक पूरे करने के लिये रुपए की आवश्यकता पड़ने पर उक्त घटना को अंजाम दिया था।
3- अमन पूर्व में थाना कोतवाली देहात से अवैध असलहा रखने के जुर्म में भी जेल जा चुका है।
4- अभियुक्त आशू उर्फ मनोज की उम्र करीब 23 वर्ष है जो आरोही ऑटो पार्ट्स चौथा मिल के यहां ऑटो पार्ट बनाने का काम करता है, इसे भी नशाखोरी एवं जुआ की लत के कारण रुपयों की हमेशा कमी बनी रहती थी अपने शौक मौज पूरे करने के लिये ही उक्त घटना को अंजाम दिया था।
5- भागे हुये अभियुक्त मनोज की उम्र करीब 24 वर्ष है जो अपने पिता के ढाबे पर बैठता है, ये भी नशे आदि की लत के कारण अपने शौक-मौज पूरे करने के लिये उक्त घटना को अंजाम दिया था।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!