फोरलेन के विरोध में अयोध्या के व्यापारी नहीं मनाएंगे दिवाली

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में एक तरफ जहां दीपावली की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सबसे अधिक दीप जलाने का रिकॉर्ड कायम किया जाने वाला है। वहीं यहां के व्यापारियों ने दिवाली ना मनाने का निर्णय लिया है। गुरुवार देर शाम राजद्वार पार्क में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यहां सड़क चौड़ीकरण से उजड़ रहे व्यापारियों की एक बैठक हुई, जिसमें बात उठी की हमारी रोजी-रोटी छीनी जा रही है। इसलिए समस्त व्यापारियों ने एक राय होकर अपनी स्वेच्छा से दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया। बैठक में व्यापारी नेता विपिन राय ने कहा व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलकर रोजी-रोटी बचाने की गुजारिश करेगा। शक्ति जायसवाल ने कहा मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सुप्रीम कोर्ट को सभी व्यापारी अपनी पीड़ा का एक एक पत्र रजिस्ट्री व मेल भी करेंगे। कम से कम एक हजार पत्र रजिस्ट्री होना चाहिए, जिससे सीजेआई मामले को गंभीरता से लें और हमे इंसाफ दिलाएं। बृज किशोर पाडेय ने कहा व्यापारियों/किरायेदारों एवं मकान मालिको के बीच मुवाअजा पहले प्रशासन 40 से 60 प्रतिशत बता रहा था, लेकिन अब प्रशासन का व्यापारीयों/किरायेदारों को मुवाअजा देने से मना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। राम चन्दर यादव ने कहा प्रशासन पहले हम उजड़ रहे व्यापरियों को बसाने की कार्ययोजना बनाये उसके बाद ही चौड़ीकरण करे। वहीं अनूप मोदनवाल ने अपनी पीड़ा का स्लोगन लिख प्रत्येक दुकानो पर लगाने की सलाह दी। अध्यक्षता नन्द कुमार गुप्ता एवं संचालन शैलेंद्र मोदनवाल ने किया। बैठक मे प्रमुख रूप से नन्द कुमार गुप्ता, शक्ति जायसवाल, विपिन
राय,बृज किशोर पाडेय, राम चन्दर यादव, अनिल मोदनवाल, रक्कू यादव, अनूप मोदनवाल, राम नरेश बच्चा,श्यामू श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!