2022 में बनेगी बसपा की सरकार : अजय गौतम एक दिवसीय कैडर कैम्प में बोले बसपा नेता

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र कुर्सी में बसपा का एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अयोध्या मण्डल के सेक्टर प्रभारी सर्वेंद्र अंबेडकर व विषिष्ट अतिथि के रुप में अजय गौतम मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने की। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि सर्वेंद्र अम्बेडकर ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने अपना जीवन देख कर के संघर्ष करते हुए आज जो मान सम्मान की जिंदगी जो आज जी रहे हैं वह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, छत्रपति शाहूजी महाराज, कांशीराम साहब, बहन कुमारी मायावती की दी हुई है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजय गौतम ने कहा कि जो आज उत्तर प्रदेश की दशा है शिक्षा की बात हो रोजगार किसान व्यापारी सभी वर्ग वर्तमान की सरकार से परेशान हैं। सबको 2007 बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की बनी सरकार सबको याद आ रही है सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लेकर के विष्वास दिलाया कि आने वाले 2022 के चुनाव में बहन मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस मौके पर विजय कुमार, राम प्रताप मिश्रा, जैसीराम वर्मा, राजेंद्र गौतम, शाहिद अली मंसूरी, रमेश रावत, मीता गौतम, आसिफ खान, मोहम्मद अनीस, सुरेश गौतम, विक्रम गौतम, दिनेश गौतम आदि बसपाई मौजूद रहे।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!