उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो फिर बांटेंगे लैपटाप:अखिलेश यादव

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

जिस समय हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आया तो मुझे लगा कि सरकार मेधावी बच्चों का सम्मान करेगी, क्योंकि भाजपा के संकल्प पत्र में लिखा है कि सरकार बनने पर बच्चों को लैपटाप के साथ डेटा भी फ्री देंगे, लेकिन साढ़े चार साल बीतने के बाद भी नहीं दिया। ऐसे में हमने सरकार को याद दिलाने के लिए कुछ बच्चों को लैपटाप देने का फैसला लिया।सरकार बनी तो मेधावी बच्चों को फिर लैपटाप बांटेंगे। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सेहदा स्थित श्री दुर्गा जी इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में कही।उन्होंने कहा कि अब सुना हूं कि सरकार टैबलेट बांटने जा रही है, लेकिन उनसे पूछना चाहता हूं कि साढ़े चार साल में आपने इतने दिनों तक कौन सी टैबलेट इन बच्चों को दी।कहा कि नई पीढ़ी नई तरीके से पढ़ाई करना चाहती है। इसीलिए हमने मेधावी बच्चों को लैपटाप देने का फैसला किया था।कोरोना काल में वही लैपटाप बच्चों के पढ़ाई के काम आया।अखिलेश ने कहा कि हमारे इस फैसले से बाबा सोच में पड़ गए हैं कि कौन आ रहा है ताे कहना चाहूंगा कि हमारा लैपटाप खोल लें, पता चल जाएगा, जिसमें हम और नेताजी ही दिखाई देंगे। प्रदेश की 24 करोड़ लोग भाजपा का सफाया कर देंगे, लेकिन वह चलाना ही नहीं जानते, चलाना जानते तो बांटा होता।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

 

Don`t copy text!