गोप ने ठाना है 2022 में सपा सरकार बनाना है
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से खुश होकर सैकडो नवजवानों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सैकड़ों नवजवानों ने अपनी आस्था रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है। हम इन सभी नवजवानों का स्वागत करते हैं। इन्हीं नवजवानों के साथ से और बुजुर्गों के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर मौजूद लोगों में संतोष वर्मा, हशमत अली गुड्डू, राजन सिंह, विकास सिंह बिसेन, गुलशन यादव, आशू यादव, संजू बाबा, हिमांशु, चन्दन यादव, आतिफ, राहुल यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

