मणिपुर हमले में भारतीय कर्नल, पत्नी और आठ साल के बेटे समेत 7 सैनिकों की मौत

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शनिवार को असम राइफ़ल्स के एक काफ़िले पर हुए हमले में एक कर्नल, उनकी पत्नी और आठ साल के बेटे समेत 7 जवानों की मौत हो गई है। चरचंदपुर में हुए इस हमले में मारे गए 46 वर्षीय कर्नल विप्लव त्रिपाठी असम रायफ़ल्स में कमांडिंग ऑफ़िसर थे। हमले में 4 जवानों के ज़ख़्मी होने की भी सूचना है।

हमले की ज़िम्मेदारी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और मणिपुर नागा पीपल्स फ़्रंट (एमएनपीएफ़) ने एक नोट जारी करके स्वीकार कर ली है। नोट में इस हमले के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि हमला करने वाले संगठन इस बात से अनजान थे कि सैन्य क़ाफ़िले में कर्नल की पत्नी और बेटा भी शामिल थे। संगठन का दावा है कि यह राज्य की सभी जनजातियों की लड़ाई लड़ रहा है। असम राइफल्स ने शनिवार को कहा कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने इस साल जुलाई में मणिपुर स्थानांतरित होने तक मिजोरम में अपनी सेवाएं दी। समाज के लिए उनकी सद्भावना अनंत काल तक चलेगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!