गाइडलाइन जारी:ओमिक्रोन की दहशत में दुनिया, भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

साउथ अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ने दुनिया के होश उड़ा दिए हैं। कोरोना के इस नए वैरिएंट को वैरिएंट ऑफ कंसर्न की कैटेगरी में रखते हुए डब्लूएचओ ने इसे ओमिक्रॉन नाम दिया है। यह कोरोना का अब तक का सबसे अधिक म्यूटेशन करने वाला वैरिएंट माना जा रहा है। यही वजह है कि वैज्ञानिक इसे ‘डरावना’ बता रहे हैं। इस वैरिएंट को भारत में दूसरी लहर और दुनिया के कई देशों में तीसरी लहर की वजह बने डेल्टा वैरिएंट से कहीं ज्यादा म्यूटेशन और तेजी से फैलने वाला करार दिया गया है। ओमिक्रोन से जुड़ी हर खबर जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र ने भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, अब एयर सुविधा पोर्टल पर मौजूद सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म में सभी विदेशी यात्रियों को फ्लाइट बोर्ड करने से पहले अपनी 14 दिन की यात्रा की जानकारी बतानी होगी।गाइडलाइंस में यह भी बताया गया है कि एट रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों के लिए देश के हर एयरपोर्ट पर अलग एरिया बनाया जाएगा, जहां वे RT-PCR टेस्ट के रिजल्ट के लिए इंतजार करेंगे। सभी एयरपोर्ट्स पर अतिरिक्त RT-PCR सुविधा भी तैयार की जाएंगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

 

Don`t copy text!