2022 में बीजेपी को सत्ता से हटाना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : मुनकाद अली

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। विष्व में ज्ञान के प्रतीक, समता, स्वतंत्रता, न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस, श्रद्धांजलि कार्यक्रम बहुजन समाज पार्टी द्वारा मोहल्ला गयास नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल गौतम व संचालन मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल अजय गौतम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हजारों साल की सामाजिक गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए बहुजन समाज के लोगों के हक, अधिकारों एवं सम्मानजनक जिंदगी जीने के लिए रात दिन संघर्ष करते रहे, सामंतवादी ताकते बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के संघर्ष में कदम कदम पर अरोड़ा बनते रहे लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और एक दिन विष्व में ज्ञान के प्रतीक के रूप में जाने गए। बाबा साहब ने सभी को एक वोट का अधिकार देकर प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक बनने का मौका दिया। उनका सपना था कि अपने वोट के बल पर बहुजन समाज सत्ता की चाबी अपने हाथों में लेकर अपना खोया हुआ मान सम्मान वापस लेगा, आज केंद्र एवं प्रदेश में बीजेपी की सरकार बाबा साहब अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को दरकिनार करके बहुजन समाज को फिर से गुलाम बनाने इस साजिश कर रही है, 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में पूर्व की तरह फिर से लोकलुभावन वादे करके भोली भाली जनता को गुमराह करने के लिए संप्रदायिक ताकतों के लोग निकल पड़े हैं। बीजेपी को सत्ता से हटाना, और पूर्ण बहुमत से मायावती जी को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाना ही बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने आगे कहा कि बीजेपी सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचकर आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार बहुजन समाज के मिशन को रोकने के लिए विभिन्न हथकंडे कांग्रेस की तरह बीजेपी भी कर रही है, कांग्रेस, बीजेपी मे कोई फर्क नहीं है इसलिए इन दोनों दलों से सावधान रहना है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक मीता गौतम, डॉ. विवेक वर्मा, राम किशोर शुक्ला, जैसीराम वर्मा, राजेंद्र गौतम, केके रावत, आरपी गौतम, सुरेश गौतम सहित सैकड़ो बसपाई मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!