डॉ. अंबेडकर सच्चे राष्ट्रभक्त थे : ज्ञान सिंह
सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर गल्ला मण्डी स्थित पंकज शर्मा के आवास पर सपा नेता ज्ञान सिंह यादव नें चित्र माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर सपा नेता श्री यादव ने कहा कि बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का भी समर्थन किया था। डॉ. अंबेडकर सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होने शोषितों और वंचितों के लिए शिक्षित बनो, संगठित रहो, अधिकारों के लिए संघर्ष करो का नारा देकर देश में दलितों के सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान ईधौलिया रमाशंकर रावत, ओमकार रावत, अम्बरीश रावत, नितिन गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

