सपा बूथ अध्यक्ष की हत्या के मामले में ढाँढस बधाने पहुँचे सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह
सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
सुबेहा हैदरगढ़ – बाराबंकी के थाना सुबेहा क्षेत्र में भटगवां गांव निवासी शौकत सपा बूथ अध्यक्ष की तीन दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,जिसकी सूचना पाकर मृतक के घर सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बाराबंकी अशोक कुमार सिंह पहुँचकर मृतक के परिजन से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली ,वहीं अपने नेता को पाकर मृतक शौकत के भाई शफीक ने न्याय व हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करवाने का सपा नेता से आग्रह किया ,तथा मृतक के भाई शफीक ने कहा कि इस हत्या कांड में शामिल दोषियो को कतई बक्शा न जाए और निर्दोंशों को जेल भी न भेजा जाए जिस पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मृतक के परिवार को ढाँढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया तथा हत्या का जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा खुलासा करवाए जाने की बात कही , इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ महेन्द्र प्रताप सिंह जिला महासचिव भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी, डाक्टर रज्जन लाल रावत ब्लाक अध्यक्ष हैदरगढ़, राजू सिंह त्रिवेदीगंज, अय्यूब कुरैसी सभासद हैदरगढ़, डब्बू जायसवाल, कुल्लुर सिंह ,राज किशोर रावत आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

