जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 बिन्दुओं की समीक्षा बैठक..

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 बाराबंकी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता की 37 बिन्दुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों की 37 बिन्दुओं की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आवश्यक प्रगति बनाए रखे। योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये।
जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग, बाढ़ खण्ड, निर्माणाधीन कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निगम, अन्त्योदय कार्ड, विद्युत, सामुदायिक शौचालय, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, मत्स्य पालन, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, कौशल विकास, एक जनपद एक उत्पाद, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री स्वरोजगार, ग्रामोद्योग रोजगार सहित अन्य विकास परक योजनाआ की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में कार्यो में प्रगति करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी को आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के चार में से 02 कार्य पूर्ण कर लिये गये है तथा शेष 02 कार्यो में प्रगति जारी है।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!