अखिलेश यादव का दावा,उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को नहीं मिलेगी एक भी सीट, बोले- 2017 का अनुभव बहुत खराब
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे प्रियंका गांधी की रैलियों के बारे में पूछा तो उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2017 का अनुभव काफी खराब रहा। इसके अलावा और भी मुद्दों पर उन्होंने बात की।अखिलेश यादव से जब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब कमरा फुल हो चुका है।अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी राष्ट्रीय दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूपी की जनता राज्य में अब नई सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि यूपी में योगी सरकार नहीं, योग्य सरकार चाहिए।इससे पहगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को लेकर बयान देने के बाद चौतरफा घिरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सफाई दी। अखिलेश ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करता हूं। मेरा आशय यूपी सरकार के खात्मे से था। अखिलेश यादव ने कहा, ”यूपी में योगी और मोदी का समय अब चला गया है।”
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

