भाजपा ने आम जनमानस का भरोसा तोड़ने का किया काम : धर्मराज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सरकार की असफल और जनविरोधी नीतियों के चलते आज मजदूर,किसान,नौजवानों को रोटी रोटी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है सरकार की संवेदनहीनता और अराजकता के चलते जनता में आक्रोश है,उक्त कथन सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने अपने महत्वकांक्षी कार्यक्रम संपर्क और संवाद चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड देवा की ग्राम खेवली, बबूरिहा,तकाजीपुर समेत दर्जनों गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए कहा। विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते है कि प्रदेश में कानून राज कायम है प्रदेश से माफियाओं और अपराधियों का सफाया हो चुका है लेकिन नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे निचले स्थान पर है प्रतिदिन हत्याएं,लूट,छिनौती,बलात्कार जैसी संगीन घटनाए हो रही है प्रदेश में जंगलराज पूरी तरह से कायम है और प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठा और खोखला वादा करके जनता को गुमराह कर रहे है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम चंदर यादव बाबू जी, रमेश यादव पूर्व प्रमुख, मो इकराम प्रधान,डॉक्टर राजीव कुमार यादव राजू जिला पंचायत सदस्य,मनीष यादव पूर्व प्रधान, मो अख्तर,शिवनंदन रावत आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!