मृतक आश्रित को वरीयता देने को शासनादेश दिखा रहा ठेंगा
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। पंचायत सहायक पद की नियुक्ति के लिए कोरोना मृतक आश्रित को वरीयता देने के शासनादेश को ही ठेंगा दिखा दिया गया। अब भुग्तभोगी आवेदक द्वारा शासन प्रशासन की चौखट पर जाकर लगातार न्याय की गुहार लगाई जा रही है। मामला विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलादादपुर का है। ग्रामवासी प्रभात कुमार वर्मा पुत्र नन्द किशोर वर्मा ने ग्राम पंचायत सहायक कम डाटाइंट्री आपरेटर पद के लिए आवेदन किया था। प्रभात के पिता नन्द किशोर की कोरोना से मृत्यु हुई थी जिसके समस्त अभिलेख भी आवेदन के साथ संलग्न कर प्रभात ने जमा किए थे।लेकिन चयन प्रक्रिया मेरिट आधार पर तथा उसमें भी कोरोना से मृतक के आश्रित को वरीयता दिए जाने का स्पष्ट शासनादेश भी दरकिनार करके कर दी गई।ग्राम पंचायत अलादादपुर में पंचायत सहायक पद पर किसी अन्य की नियुक्ति किए जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रभात वर्मा ने मामले की ब्लाक,तहसील से लेकर जिले स्तर तक शिकायत भी की लेकिन कहीं से भी कोई सुनवाई नहीं हुई।प्रभात ने शासनादेश को ठेंगा दिखाकर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा किए गए चयन की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर न्याय की गुहार लगाई है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

