लेखपाल की मनमानी पट्टा 9 एयर का, निर्माण 54 एयर पर

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। लेखपाल व कानूनगो की एक बार फिर मनमानी आई सामने, पट्टा किया गया 9 एयर व कब्जा करवाया जा रहा है 54 एयर पर। ग्राम प्रधान ने की शिकायत। फिर भी नही हुई कार्यवाही। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर ग्राम पंचायत का है। जहा पर गाटा संख्या 891 जिसका रकबा 54 एयर का है। जिस पर आवास हेतु उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ शालनी प्रभाकर द्वारा सोमोटो पावर के तहत 9 एयर का पट्टा किया गया था। उसी को लेकर महताब बाज अपना आवास बना रहे है।जो 54 एयर के बीचों बीच निर्माण पूरी जमीन कब्जा करने की नीयत से किया जा रहा है। जिसका विरोध ग्राम प्रधान पति राकेश वर्मा ने उपजिलाधिकारी से किया। तभी उपजिलाधिकारी द्वारा ये भी बताया गया कि आवास का निर्माण वही होगा लेकिन किनारे किया जाएगा। और ये भी बताया गया कि हल्का लेखपाल को भेजकर आवास एक किनारे बनाया जाएगा। लेकिन लेखपाल व कानूनगो की मिलीभगत कारण निर्माण कार्य भी काफी तेजी से चल रहा है। ग्राम प्रधान पति राकेश वर्मा ने बताया कि हल्का लेखपाल विजय शंकर शुक्ला ने 40 हजार रुपये लेकर 54 एयर पर कब्जा कराने का वादा किया गया है। यही कारण है कि लेखपाल शिकायत के बाद भी निर्माण रोकने नही आये न ही पैमाईस करने। वही इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी शालनी प्रभाकर ने बताया कि पट्टा किया गया है बीच मे निर्माण नही किया जायेगा। किनारे किया जाएगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

Don`t copy text!