शॉर्ट सर्किट से लगी आग..
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक घर की समस्त सामग्री जलकर नष्ट हो गयी। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को काबू किया।
गुरुवार को कस्बा शहाबपुर निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ़ लम्बू पुत्र कुर्बान अंसारी के घर मे उस समय शार्ट सर्किट से आग लग गयी जब घर के लोग दवा लेने के लिए निजी चिकित्सक के यहाँ गये हुए थे। घर से निकल रहे धुंए को देखकर जब तक ग्रामीण दौड़कर आग को बुझाते तब तक उसके कमरे में रखे कपड़े, बर्तन, राशन, बेड सहित कमरे का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। भुक्तभोगी के घर मे कुछ भी नही बचा जिससे परिजन काफी परेशान है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

