ईमानदारी की स्पष्ट छवि हैं डा0 रामहेत विश्वकर्मा
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
सत्ता की लोलुप्ता से दूर समाज की सेवा कर रहे हैं डाक्टर

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के पुराने व जमीनी नेता सादगी का जीवन व्यतीत करने वाले डाक्टर रामहेत विश्वकर्मा निवासी गुलरिया, जैदपुर, बाराबंकी वर्तमान समय मंे निदेशक-सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश हैं फिर भी सत्ता की चमक धमक से दूर समाज की सेवा में तत्पर हैं। श्री विश्वकर्मा पूर्व जैदपुर विधान सभा प्रत्याशी, पूर्व जेल विजिटर, बाराबंकी,व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र, पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय क्रांति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व प्रभारी हैदरगढ़ विधानसभा आदि दर्जनों पदों पर रह चुके हैं, लेकिन फिर भी अपने क्लीनिक पर बैठकर मरीजों की सेवा करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री विश्वकर्मा जैदपुर क्षेत्र के गरीबों के इलाज के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों पदों पर रहते हुए भी गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहे और मात्र लागत मूल्य पर इलाज कर रहे हैं इनकी दवाई 15/20 रुपये से जियादा नहीं होती क्षेत्र मंें गरीबों के डाक्टर गुलरया के नाम से मशहूर हैं जिनकी फीस दवा सहित मात्र 20 रूपया है, ये भारती जनता पार्टी की मीटिंग खत्म करके जैदपुर मैं अपने मरीजों को इलाज करते हैं। कभी भी सत्ता का इस्तेमाल नहीं किया और न उनका कोई राजनैतिक विरोधी नहीं है। डाक्टर साहब क्लीनिक जाते हैं और मरीजों की देखभाल के बाद जो समय बचता है तो उसको क्षेत्र के विकास के लिए प्रयोग में लाते हैं। वहीं विधान सभा जैदपुर की जनता डाक्टर साहब को किसी मुख्य पद पर देखना चाहती हैं। जैदपुर की जनता चाहती है कि भारतीय जनता पार्टी उनके सादगी के जीवन को देखते हुए समाज सेवा की कोई बड़ी जिम्मेदारी दे ताकि क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश में डाक्टर साहब का नाम रौशन हो सके।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

