विजय रथ यात्रा के आगें भाजपाई पस्त: ज्ञान सिंह यादव
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा सरकार जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की विजय रथ यात्रा के आगें इनकी हालत बिल्कुल पस्त है। उक्त विचार 268 विधानसभा सदर के देवा शरीफ नगर पंचायत के लालापुर में सभासद प्रतिनिधि उब्बैदउल्ला, मुन्ना वारसी द्वारा आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी नेता ज्ञान सिंह यादव ने व्यक्त किये। जनसभा में सपा नेता श्री यादव ने कहा कि डा0 लोहिया ने सदैव सामाजिक समानता की बात कही। इसी सिद्धान्त पर अखिलेश यादव जन-जन को गले लगाकर प्रदेश को प्रेम सदभाव से आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। कार्यक्रम में डा0 सगीर अंसारी, अब्दुल सलाम वारसी, उमेश मौर्या, अमरीश रावत, रंजीत वर्मा, विनय यादव, श्रीचन्द्र मौर्या, मो0 रसूल, विवेक यादव, फकरे आलम, डा0 नीरज यादव, अदनान वारसी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

