सलमानी समाज की आबादी किसी से नही है कम: जुबेर सलमानी

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

सलमानी सविता वेलफेयर सम्मान समारोह का किया आयोजन

बाराबंकी। मंगलवार को सलमानी सविता वेलफेयर एसोसिएशन ने सहाबी ए रसूल हजरत सलमान फारसी रजि. अन्हु की याद में सलमानी सम्मान समारोह का आयोजन नगर के सिटी सेंटर मार्केट निबलेट पर किया गया। जिला अध्यक्ष मो. जुबेर सलमानी की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम का संचालन संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अकील सलमानी ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मो. आसिफ सलमानी ने कहा कि अन्य समाज के लोग भी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां उनको अपने साथ लाने के लिए व्याकुल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में सलमानी समाज की आबादी किसी से कम नहीं है इसके बावजूद सलमानी समाज जीवन के मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आगे उन्होंने कहा की आज हमारा सलमानी सविता समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार है सभी राजनीतिक दल समाज का वोट लेकर समाज को ठगने का काम करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जो दल हमारी समस्याओं का समाधान करेगा और हमें राजनीति में हिस्सेदारी देगा सलमानी सविता समाज उसके साथ होगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रिजवान अहमद सलमानी, वसीम सलमानी, सगीर, बाबू सलमानी, इनायत सलमानी आदि लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

Don`t copy text!