अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम पोस्ता का छिलका बरामद-
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम पोस्ता का छिलका बरामद-
जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.01.2022 को थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. विवेक कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र वर्मा निवासी तलहा मजरे रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी 2. राघवेन्द्र उर्फ ननकू पुत्र शिवबरन निवासी कुम्हारन का पुरवा मजरे सेमरी थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को ग्राम पल्हरी थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से (3 किलो ग्राम व 4 किलो 500 ग्राम) कुल 7 किलो 500 ग्राम पोस्ता का छिलका बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 10-11/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

