पूर्व मंत्री गोप ने फराज किदवई का किया स्वागत

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप से मिलने आए पूर्व एमएलसी,पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग,मरहूम ग्यासुद्दीन क़िदवई एडवोकेट के पुत्र फ़राज़ किदवई,जो बीएसपी के सदर विधानसभा 268 के प्रतियाशी थे। उनका अरविंद सिंह गोप ने गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया। जिन्होंने 03 जनवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष उनकी नीतियों में आस्था रखते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने संकल्प लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। ताकि उत्तर प्रदेश को एक बार फिर विकास के पथ पर अग्रसर होते देखा जा सके।बढ़ती महंगाई,आम जनमानस का छिनता रोजगार को नए पंख मिल सके।किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके। प्रदेश में अमन और शांति का वातावरण बनें।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!