आकाशीय बिजली शिवमंदिर पर गिरने से मंदिर का गुम्बन्द क्षतिग्रस्त

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। बीते कई दिनों से हो रही बूंदाबांदी के साथ बढ़ी ठिठुरन से जहाँ लोग घरों में कैद है वही बीती मध्यरात्रि तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली शिवमंदिर पर गिरने से मंदिर का गुम्बन्द क्षतिग्रस्त हो गया।

 शिवमंदिर मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला पूर्बीटोला स्थित शिवमंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल शनिवार की मध्यरात्रि रात्रि भारी वर्षा दौरान यह घटना घटी। तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और मंदिर के गुंबर पर जा गिरी। जिससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। पूर्बीटोला निवासी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 57 मिनट तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। मंदिर परिसर में तेज प्रकाश हुआ और लगा कि मंदिर के उपर बिजली गिरी है। सुबह देखने पर पता चला कि गुबंद क्षतिग्रस्त हुआ है। सुबह मंदिर पर बिजली गिरने की बात सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने लगे। प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जल्द ही मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!