रोडवेज बस एव मारुति कार की हुई टक्कर गम्भीर….

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर के निकट हाईवे पर रोडवेज बस एव मारुति कार की हुई टक्कर में घायल चार नवयुवक गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनमे दो की हालात ज्यादा नाजुक होने के कारण नाम पता ज्ञात नहीं हो सका। कार सवार सभी घायल गोंडा जनपद के है जो लखनऊ जा रहे थे।

रविवार की देर रात्रि नेशनल हाइवे पर स्थित ग्राम सुल्तानपुर के निकट बाराबंकी की ओर से आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी 33 ए टी 2998 की सामने से आ रही मारुति कार नम्बर यूपी 32 सीसी 5017 की आमने सामने टक्कर हो गई। तेज आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। घायलों में 20 वर्षीय मो0 साहिल पुत्र साजिद, 22 वर्षीय गौरव गौतम पुत्र वेदप्रकाश निवासी बसीरतगंज गोंडा है दो अन्य ज्यादा घायल होने के कारण नाम पता ज्ञात नहीं हो सका।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!