कांग्रेस प्रत्याषी तनुज ने कई गांवो में किया जनसम्पर्क
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भाजपा सरकार ने किसानो के साथ धोखा किया है उनकी आय दुगनी करने का लोभ दिखाकर उसे कर्जदार बना दिया। उक्त बात कांग्रेस के विधानसभा जैदपुर के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने गुरुवार को न्याय पंचायत हरख में जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओ के बीच कही। उन्होने आगे कहा कि मौजूदा समय में देश एवं प्रदेश में किसान विरोधी सरकार है राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन (एन0एस0एस0ओ) की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार किसानो की आय 27 रूपये प्रतिदिन रह गयी है। जबकि उनके ऊपर प्रति किसान 74 हजार रूपये का कर्ज है। कर्ज से डूबा किसान खुशहाली तरक्की की बात नही सोच सकता। जनसम्पर्क के दौरान पुत्तू लाल वर्मा, अजीत वर्मा, आकाश वर्मा, प्रेमचन्द्र शिवशंकर रावत, गुड््डू रावत, उदयराज गौतम आदि मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

