समाजवादी पार्टी ने सहयोगी दलों को दीं 57 सीटें, 345 पर उतारे अपने प्रत्याशी

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी ने सहयोगी दलों को 57 सीटें दी हैं, जबकि 345 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सर्वाधिक 33 सीटें राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दी गईं हैं। दूसरा नंबर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का है जिसके हिस्से में 17 सीटें आईं हैं। कृष्णा पटेल वाली अपना दल कमेरावादी को छह सीटें मिली हैं। एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के खाते में गई है।समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रदेश की 403 में से 402 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। सपा ने एक सीट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ के लिए रामपुर खास छोड़ी है। कांग्रेस ने भी करहल से अखिलेश यादव व जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।रालोद को शामली, पुरकाजी, खतौली, नहटौर, बागपत, लोनी, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, बुलंदशहर, स्याना, खैर, सादाबाद, छाता, गोवर्धन, बलदेव, आगरा देहात, फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, थानाभवन, बुढाना, मीरापुर, मुरादनगर, शिकारपुर, बरौली, इगलास, छपरौली, बड़ौत, सिवालखास, मेरठ कैंट, मुजफ्फरनगर, रामपुर मनिहारान व बिजनौर सीट मिली है।सुभासपा को जहूराबाद, शिवपुर, जखनियां, रसड़ा, बेल्थरारोड, सलेमपुर, रामकोला, खड्डा, महाराजगंज सदर, घनघटा, शोहरतगढ़, महादेवा, संडीला, मिश्रिख, जफराबाद, अजगरा व मऊ सदर सीट मिली है। इसी प्रकार अपना दल कमेरावादी को गठबंधन में प्रतापगढ़, पिन्ड्रा, चुनार, राेहनियां, मड़िहान व घोरावल विधान सभा सीट मिली है। एक सीट अनूपशहर एनसीपी को दी गई है।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!