फाइनल मैच में कामांक्षी ग्रुप चैम्पियन  सार्थक रहे मैन ऑफ द मैच,शारदुल,  मैन ऑफ द सीरीज रहे अफताब,

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

सफदरगंज । क्षेत्र के दादरा स्थित मैदान में खेले जा रहे जिला स्तरीय छठा प्राइज मनी स्टार किक्रेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। टूर्नामेंट के आयोजक एवं मुख्य अतिथि प्रधान संघ के अध्यक्ष ग्राम प्रधान दादरा मोबीन सिकन्दर ने विजयी टीम चैम्पियन ट्राफी देकर सम्मानित किया।

फाइनल मैच में चैम्पियन ट्राफी से पहले 2 सेमिफाइनल मैच भी खेले गए। पहला सेमिफाइनल मैच जहांगीराबाद और लखनऊ के बीच खेला गया। जहांगीराबाद टीम के कप्तान टीपू व लखनऊ टीम के कप्तान फैयाज जैसी के बीच हुए टास में जहांगीराबाद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 136 रन बनाए। जहांगीराबाद टीम के सलामी बल्लेबाज शारदुल ने धुंआधार 74 रन की पारी खेली। जवाब में लखनऊ की टीम 82 रन पर ही सिमट गई। दुसरे सेमिफाइनल मैच में कामांक्षी ग्रुप व सूरतगंज की टीम भीडी जिसमें कामांक्षी ग्रुप ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन का विशाल लक्ष्य दिया। कामांक्षी ग्रुप के कप्तान हरीश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए जवाब में सूरतगंज की टीम 89 रन ही बना सकी। दोनों सेमिफाइनल मुकाबले के बाद जहांगीराबाद और कामांक्षी ग्रुप की टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल मैच के लिए जहांगीराबाद टीम के कप्तान टीपू और कामांक्षी ग्रुप ने कप्तान हरीश के बीच हुए टास में जहांगीराबाद टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में सलामी बल्लेबाज शारदुल की जिम्मेदारी भरी 60 रनों की पारी से 86 रनों का लक्ष्य दे सकी। कामांक्षी ग्रुप 6 ओवरों में ही निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर चैम्पियन ट्राफी अपने नाम कर ली।
टूर्नामेंट के मैचों में ओवरऑल प्रदर्शन करने वाले करने वाले सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले अफताब को मैन ऑफ द सीरीज व शारदुल को मैन ऑफ दी मैच घोषित करते हुए ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दादरा मोबीन सिकन्दर ने कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए जीत हार से अपने अन्दर की खुबिंया व कमियों में सुधार करने का मौका मिलता है। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मोबीन सिकन्दर ने विजयी टीम को संयुक्त रूप से 30 हजार रुपये की और उप विजेता टीम को 15 हजार की राशि भेंट की। इस मौके पर मौके पर आयोजक आमीन सिकन्दर, मुफीद बादशाह मनीष चौरसिया सद्दाम, बिलाल सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!