दिल दहला देने वाली घटना से हड़कम्प….
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। गुरुवार की देर रात्रि हुई दिल दहला देने वाली घटना से हड़कम्प मच गया जब तीन दोस्तो ने नहर पटरी पर पार्टी करने के बाद नशे में धुत होकर अपने साथी की गर्दन काटकर तेज धारा में बह रही नहर में फेंक दिया। घटना के चश्मदीद गवाह तीसरे साथी ने मसौली पुलिस को दी सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स सहित पुलिस शव एव हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है।
देर रात्रि एक युवक ने थाना मसौली को सूचना दी कि हम तीन लोग सागर इंस्टिट्यूट के निकट नहर की पटरी पर पार्टी कर रहे थे इसी बीच चन्दन मिश्रा नामक एक युवक ने अपने दूसरे साथी की बांका से गर्दन काट कर हत्या कर दी और शव को तेज धारा में बह रही नहर में फेंक दिया है। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह सहित अन्य थाने से पुलिस फोर्स आकर घटना की तहकीकात की तथा गोताखोरों के जरिये शव की तलाश जारी है। वही फरार अभियुक्त चन्दन मिश्रा की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की तलाश कर रही हैं शव के बरामद होने के बाद शव की शिनाख्त हो सकेगी वही अभियुक्त चन्दन मिश्रा की तलाश की जा रही हैं हत्या के कारण का पता अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

